नहर विभाग और पुलिस की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
जौनपुर, जुलाई 1 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के जौनपुर रोड स्थित नहर विभाग (शारदा सहायक खंड 36) के जिलेदारी कार्यालय की बाउंड्री वाल तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। मंगलवार को नहर विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी लगाकर गुमटी को बाहर निकालते हुए अतिक्रमण मुक्त करा दिया। एसडीओ अमरजीत ने बताया कि उक्त जिलेदारी कार्यालय की बाउंड्री वाल तोड़कर मोहम्मद गुलशेर ने लोहे की गुमटी परिसर के अंदर रखकर कब्जा कर लिया था। अतिक्रमण हटाने के लिए गुलशेर व अन्य को मार्च से जून तक तीन बार नोटिस दी गई किन्तु नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर पुलिस की मदद से परिसर को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.