औरैया, फरवरी 19 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। तुरुकपुर गांव के पास निचली गंग नहर में गिरी कार ने एक खुशहाल परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। भरथना के कारोबारी 58 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता लगभग उनकी 56 वर्षीय पत्नी मधु गुप्ता और 27 वर्षीय पुत्र शुभम देर रात रिश्तेदारी के सगाई समारोह से लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। दर्दनाक यह रहा कि रात भर तीनों नहर में डूबी कार के अंदर ही फंसे रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। परिजनों के अनुसार वे दिबियापुर में भगवतीगंज निवासी रिश्तेदार अशोक कुमार के यहां बेटी की सगाई की रस्म में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद करीब 11.30 बजे रात को डस्टर कार से भरथना के लिए निकले थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे से गुजर रही नहर रोड पर तुरुकपुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.