रामपुर, जून 6 -- टांडा। मोहल्ला दुलीबाला के सामने सिंचाई विभाग की नहर में गंदगी अटी पड़ी हुई होने से उसमें से उठ रही बदबू से छात्र छात्राएं, आम लोग परेशान हैं। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर नहर नाले की नियमित सफाई कराये जाने की मांग की है। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर के मोहल्ला दुलीबाला के रणवीर सिंह, मोहित, शिव कुमार, दीपक, राजेश, राम उजागर आदि ने सीडीओ को एक पत्र सौंपा है जिसमें इन लोगों ने कहा कि मोहल्ला दुलीबाला के सामने सिंचाई विभाग की नहर गुजर रही है। इस नहर में नगर पालिका की घनी आबादी का गंदा पानी, कूड़ा कचरा आदि आता है। जिसकी कोई भी नियमित साफ सफाई आदि नहीं होती। काफी दिनों की गंदगी के नाली में सड़ने से नहर किनारे से गुजर रहे छात्रों, आम लोगों को परेशानी होती है। गंदगी से बीमार...