सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- धनपतगंज, संवाददाता स्थानीय थाना के एक गांव निवासी किशोरी के नहर में गिरने की अफवाह व चर्चा के बीच पुलिस दिन भर हलाकान रही। हालांकि पुलिस ने देर शाम युवती की सकुशल बरामदगी का दावा किया है। मामला रविवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय किशोरी घर से निकली, परन्तु काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी और किशोरी का चप्पल नहर के किनारे मिलने की बात कहकर नहर में गिरने की आशंका जताई। हालांकि परिजनों की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी धनपतगंज धर्मेन्द्र मिश्रा ने गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम बुलाकर दिन भर नहर में खोजबीन की। जिसको लेकर आस पास अनेक तरह की चर्चाएं रहीं। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच व खोजबीन में जुटी रही। हालांकि पुलिस ने देर रात बताया कि युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.