प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- संग्रामगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव के बगल से निकली शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज नहर में रविवार शाम करीब 40 वर्षीय युवक का शव पानी में बहता दिखा। युवक का शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही एसओ मनोज कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकलवाया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी इसी नहर में एक महिला का शव बहता हुआ दिखा था जो कुंडा पुलिस ने पिंगरी गांव के सामने उसे निकाला और पोस्टमार्टम को भेजा था। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी। एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.