फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद, जसराना थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पटीकरा नगर में मिले साधु के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव अपने घर ले गए। गुरुवार दोपहर पटीकरा नहर में एक साधु का शव उतराता देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के सैलई निवासी बादाम सिंह ने पहुंचकर अपने ताऊ 54 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सैलई के रूप में शव की शिनाख्त कर ली। यह भी पढ़ें- गौराबाबा धाम के महंत ने उठाया अवैध कब्जा का मुद्दा बादाम सिंह ने बताया कि वे जब कभी घर पर आते थे। बुधवार को वे घर से निकले थे। इसके बाद नहर में कैसे पहुंचे इसके बारे में जानकारी नहीं हो स...