गाजीपुर, अप्रैल 14 -- जमानियां। कोतवाली के असैनचंदपुर गांव स्थित नहर में सोमवार को मिले 45 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर डालने के साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा तो मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद जांच की जाएगी। बता दें कि सोमवार की सुबह नहर की झाड़ियों में एक 45 वर्षीय युवक की शव मिलने से आसपास की गांवों में सनसनी फैल गई थी। यह भी पढ़ें- अज्ञात युवक फायर स्टेशन शाहाबाद का फॉलोअर निकला ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- ग्यारह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.