नहर में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त
अमरोहा, जून 24 -- मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में मिले गांव युवक के शव की शिनाख्त हुई है। क्षेत्र के गांव डींगरा निवासी युवक धर्मेंद्र की मौत डूबने से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। बीते दिनों जसौरा गांव के पास पुल के निकट नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र निवासी ग्राम डींगरा के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र 20 जून की शाम गुड़गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना आया है और शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की सभी संभावनाओं को ध्यान में रख जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.