नहर में मिले किशोरी के शव की हुई शिनाख्त, एक दिन पहले हुई थी लापता
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- इटावा। इकदिल थाना जाधौपुर गांव के बाहर से निकली निचली गंग नहर में मिले किशोरी के शव की शिनाख्त हो गई है। किशोरी फिरोजाबाद की रहने वाली थी। पनपास निचली गंग नहर में मिले अज्ञात किशोरी के शव की पहचान शनिवार को 17 वर्षीय निधि के रूप में हुई। वह फिरोजाबाद जिले के फरेह थाना क्षेत्र के रेहना गांव निवासी सुखवीर की पुत्री थी। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।शुक्रवार शाम नहर पुल के पिलर में फंसा एक किशोरी का शव गांव वालों ने देखा था। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: नहर में कूदी किशोरी का शव 48 घंटे बाद इकदिल से बरामद पहचान के लिए पुलिस ने युवती के कपड़ों और हुलिये की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.