नहर में मिला लापता मासूम का शव
गंगापार, मई 3 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में लापता पांच वर्षीय मासूम का शव नहर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घर से खेलते हुए निकला बच्चा दो दिन बाद मृत अवस्था में मिला तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार नौगवां निवासी सरदार पटेल का पुत्र पांच वर्षीय आशुतोष कुमार शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांव, रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस बताया गया कि बच्चा घर के पास स्थित नहर किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलते देखा गया था। रविवार दोपहर करछना थाना क्षेत्र के हिनौता देवरी के पास नहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.