शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढे पांच बजे घाटबोझ रजवाहा नहर से एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और फिंगरप्रिंट भी लिए। जानकारी के अनुसार गरगैया और रखिया गांव के बीच नहर में शव पड़ा मिला। मृतक ने लाल टी-शर्ट और हरे रंग का लोअर पहन रखा था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने नहर में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या कर नहर की झाड़ियों में फेंका शव बाद में थाना निगोही क्षेत्र के गुलरिया चकझाऊ गांव निवासी रामसुदार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने 19 वर्षीय बेटे आकाश के रूप में की। परिजनों के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.