इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इकदिल, संवाददाता। क्षेत्र के भोगनीपुर प्रखंड नहर में कांकरपुर नहर पुल के पास स्थित निर्माणाधीन पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक युवक का शव नग्न अवस्था में फंसा मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत होती है। उसके दाहिने हाथ पर गुलशन शशी लिखा हुआ है, जबकि शरीर पर कोई वस्त्र नहीं मिला और नहीं कोई चोट के निशान दिखाई दिए। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.