सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कप्सिहवा गांव के पास सरयू नहर से रविवार को मासूम बच्ची का शव मिला। वहीं उसकी मां भी मरणासन्न हालत में पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ में भर्ती कराया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी अब्दुल करीम की पुत्री शहीदुन्निशा की शादी क्षेत्र के कप्सिहवा गांव निवासी मुस्तकीम के साथ फरवरी 2025 में हुई थी। शहीदुन्निशा अपनी तीन माह की बच्ची के साथ ससुराल में सास, ससुर व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी। वर्तमान समय में उसका पति बाहर रह रहा है। रविवार को शहीदुन्निशा गांव के पास नहर में मरणासन्न हालत में मिली जबकि उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। शहीदुन्निशा के पिता अब्दुल करीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.