सहारनपुर, अप्रैल 24 -- बेहट,संवाददाता। कस्बे में पूर्वी यमुना नहर में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकल वाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की दोपहर कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब कस्बे के निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पूर्वी यमुना नहर में एक वृद्ध महिला का शव पानी में तैर रहा था। राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव; एक हाथ पर लिखा है मॉम-डैड, तो दूसरे पर लिखा है 'P' पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी भेज दिया है।माना जा रहा है कि नहर में शव पीछे से बहकर आया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.