बांदा, सितम्बर 6 -- नरैनी। नवजात का शव केन नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव स्थित केन नहर अतर्रा एक पांच माह का नवजात शिशु का शव पानी में उतरा रहा था। वहां से गुजर रहे गा्रमीणो ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।ग्राम प्रधान पनगरा जगदीश यादव ने बताया कि बच्चे के हाथ में वीगो लगी हुई थी। आशंका है कि बच्चा बीमार रहा होगा और मौत के बाद परिजनों ने शव का जल प्रवाह कर दिया होगा, जो पानी में बहकर यहां आ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि नहर में नवजात का शव मिला है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...