लखीमपुरखीरी, मई 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरहना के पास स्थित शारदा सहायक नहर पुल के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम ओदरहना ने सूचना दी कि नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर फौती सूचना दर्ज की और पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रथम दृष्टया जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- मामले की वैज्ञानिक तरीके से हो रहा अनुसंधान मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। पहचान के लिए एक अहम सुराग यह मिला है कि उसके दाहिने हाथ पर ओम शब्द गुदा हुआ है। शव नग्न अवस्था में पाया...