बाराबंकी, जनवरी 19 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेजा। सोशल मीडिया के मध्य पुलिस युवक की पहचान कराने में लगी है। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में कतुरी कला गांव के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में पानी कम होने से शव ठहरा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना लग रहा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी से संबंधित विवरण खंगालने का काम शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.