जौनपुर, जून 19 -- थानागद्दी, (जौनपुर) अमित सिंह। थानागद्दी चौकी अंतर्गत खरगसेनपुर गांव में शुक्रवार को नहर में एक युवक अचेत पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।खरगसेनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र स्वर्गीय बचई शर्मा खरगसेनपुर-टंडवा नहर माइनर में पड़ा दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय तथा थानागद्दी चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकाला तो उसमें हल्की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे पहले एक निजी अस्पताल और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य क...