बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नहर में बोरे के अंदर एक सफाई कर्मी की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान विनय वर्मा (पुत्र राम फेर वर्मा) निवासी ग्राम अकला डडवा, थाना छावनी के रूप में हुई है। वह हरैया क्षेत्र के बरगदवा गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था और अपने परिवार के साथ बस्ती में रहकर बच्चों की पढ़ाई कराता था। मृतक के परिवार में पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री हैं।परिजनों के अनुसार, विनय वर्मा शनिवार को गेहूं की मड़ाई कराने के लिए गांव गया था। रविवार की शाम वह गन्ने की सिंचाई करने के लिए बाइक से खेत की ओर निकला था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.