नहर में बह रही महिला को बचाया
हरिद्वार, जून 5 -- बड़ी नहर में बहती आ रही महिला को कुछ युवकों ने पुलिस की मदद से बचाया। बताया जा रहा है कि महिला सिंहद्वार स्थित घाट पर स्नान करते हुए बह गई थी। जिसे ज्वालापुर स्थित झाल से बचाया गया। समाजसेवी अंकित चौधरी ने बताया कि महिला सिंहद्वार से बड़ी नहर में बहती आ रही थी। तभी उनकी नजर महिला पर पड़ी। देखने में महिला मृत लग रही थी लेकिन जैसे ही झाल के पास पहुंची तो महिला ने हाथ पैर हिलाए। जिसकी सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी। जिसके बाद महिला को पुल से ही रस्सी और तार पकड़ने को कहा और महिला ने रस्सी को स्वयं से बांध लिया। यह भी पढ़ें- नहर में बह रही महिला को बचाया धीरे धीरे महिला को ऊपर खींचकर बाहर निकाला गया। महिला कनखल की बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.