उरई, फरवरी 12 -- कोंच। कोंच के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक अधेड़ के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। शौच के लिए घर से अधेड़ निकला था और पैर फिसल गया। और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब ग्रामीण का सुराग नहीं मिला तो परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। गुरुवार सुबह कन्हरी का 55 वर्षीय हरदयाल बंशकार नित्य क्रिया को नहर पुल के किनारे गया था। तभी पैर फिसला और नहर में गिर गया। काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों ने जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.