इटावा औरैया, मई 14 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गंग नहर में अज्ञात शव बहता दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए नहर पटरी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भोगनीपुर गंग नहर में चन्द्रपुरा पुल के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव को पानी में बहते देखा। शव दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना लवेदी थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान शव नहर के तेज बहाव के साथ आगे बढ़ता हुआ बकेवर थाना क्षेत्र की ओर निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...