प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही शारदा सहायक खंड-36 राजापुर रजबहा नहर में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव बहता दिखा। पहलमापुर गांव के पास नहर में बहते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी, कोतवाल आनंदपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...