शामली, अप्रैल 9 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में यमुना गंगा नहर मे बरसाती पानी आने से नहर पर बन रहे पुल के पास से नहर की कच्ची पटरी को तोड़ पानी किसानो के खेत मे घुस गया। सूचना पर पहुंचे पुल निर्माण कम्पनी के लोगों ने आनन फानन मे कच्ची पटरी पर मिट्टी डाल पानी मे कटाव को रोका। थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में स्थित गंगा यमुना संगम नहर में पहाडो पर हुई बर्षा के कारण बंद पड़ी नहर मे अचानक तेज गति से बरसाती पानी आ गया। जिसके चलते अस्थायी रूप से बना चार बम्बो को डालकर तैयार किया गया पुल पानी के तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। पानी के तेज बहाव ने नहर की कच्ची पटरी को काट दिया व पानी खेतों की और जा पंहुचा। जिसे देख खेतो में कार्य कर रहे मजदूरो के हाथ पांव फूल गये। मामले की तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.