नहर में बना पुल राहगीरों के लिए खतरनाक
मधेपुरा, मई 23 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र । बैजनाथपुर से लिटियाही जाने वाली सड़क में घैलाढ बाजार के नहर में बना पुल राहगीरों के लिए खतरनाक बन चुका है। इस पुल के दोनों साइड रेलिग नहीं रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पुल से कई गांव के सैकड़ों लोगों की हर दिन आवाजाही बनी रहती है। खासकर भारी वाहनों के चालक इस पुल से सुरक्षित आवाजाही करने के दौरान डरे सहमे रहते हैं। मालूम हो कि यह पुल बैजनाथपुर से पथरहा, घैलाढ़, गमहरिया होकर लिटियाही जाने का मुख्य मार्ग है। पुल के दोनों किनारे रेलिंग नहीं रहने से आमलोगों के अलावे गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य मवेशी गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सबसे अधिक खतरा अंधेरी रात में पुल गुजरने के दौरान बना रहता है। यह भी पढ़ें- जर्जर पुल से आवाजाही बना खतरनाकप्रशासन की लापरवाही बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी और विभाग लापरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.