उन्नाव, मार्च 6 -- नवई, संवाददाता। अजगैन क्षेत्र के मुड़ेरा गांव की नहर में बुधवार शाम को एक महिला का शव ग्रामीणों ने पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मच्र्युरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नही हो सकी। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव के बाहर बहने वाली नहर में एक महिला का शव बुधवार की शाम को गांव के लोगों ने देखा। महिला लाल रंग का कुर्ता औऱ लाल रंग का सलवार पहने हुए थी। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव के नहर में कहीं बहकर आने की अटकलें लगाई जा रही है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मच्र्युरी में रखवा दिया है। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि गांव में शव कहीं से बहकर आ गया है। शिनाख्त नही हुई है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.