लखीमपुरखीरी, जून 28 -- पसगवां। पसगवां कोतवाली क्षेत्र की ताजपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मछेछा गांव के पास शनिवार देर शाम शारदा नहर में काली पॉलीथिन में लिपटा एक शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।पसगवां के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान शव की पहचान पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी राज पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय टीकम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राजपाल की 24 जून को मृत्यु हो गई थी। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसका शव नहर किनारे दफनाया गया था। पुलिस के अनुसार, तेज जलधारा और कटान के कारण शव बहकर शारदा नहर के रास्ते लखीमपुर खीरी के मछेछा क्षेत्र तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के ब...