घाटशिला, अगस्त 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के इंदबनी के पास स्वर्णरेखा परियोजना के चांडिल बांयी मुख्य नहर की शाखा नहर के बुधवार की रात में टूट जाने से लगभग 200 एकड़ धान के खेत पानी में डूब गए थे। इससे दर्जनों किसान चिंतित थे। ‌इसकी सूचना पाकर विभाग ने शाखा नहर में पानी बंद कर दिया। ‌ नहर में पानी बंद होने से धान के खेतों में जमा पानी निकलने लगा है। इंदबनी के किसान चुनाराम मुंडा में बताया कि नहर में पानी बंद कर दिया गया है। इससे धान के खेतों से पानी निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: बदुआ डेम के रजौन प्रशाखा नहर में पानी नहीं,सैकड़ों एकड़ धान की रोपनी बाधित यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में 100 एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूबी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...