गंगापार, जुलाई 13 -- क्षेत्र में सिंचाई के प्रमुख साधनों में से एक शारदा सहाय खंड 39 व रसूलपुर रजबहे में पानी ना होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रही है। नाराज ग्रामीणों ने सुखी नहर में प्रदर्शन करके जिम्मेदारो के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। क्षेत्र में मौजूद शारदा सहायक खण्ड 39 नहर व रसूलपुर रजबहे पर किसान खेती करने के लिए निर्भर है।जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते नहर में अक्सर पानी नहीं रहता है। नहर में पानी ना होने से किसानों को निजी नलकूपों से पानी खरीदकर सिंचाई करनी पड़ती है जिससे खेती की लागत बढ़ जाती है। किसानों ने बताया कि अक्सर नहर की सफाई कराई जाती रहती है। किसानों ने बताया कि यदि नहर में लागतार पानी रहे तो उसकी सफाई की जरूरत ही नहीं है। नहर में पानी ना होने से भूगर्भ जल का बेहतहाशा प्रयोग किसान खेती करने में कर रहा है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.