नहर में पानी नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता ने निकाली पदयात्रा
गाजीपुर, जुलाई 15 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद शमशाद ने मंगलवार को जमानिया स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से गोडसरा जाने वाली छोटी नहर के किनारे करीब पांच किलोमीटर पदयात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि नहरों में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। किसानों ने बताया कि उसिया मौजा सहित कई गांवों में धान की नर्सरी सूखने लगी है और सैकड़ों बीघा फसल संकट में है। यह भी पढ़ें- Basti News: नहरों से पानी उपलब्ध कराएं अधिकारी : सिंचाई बंधु क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.