नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष, सफाई की मांग
गाजीपुर, जून 14 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देहवल गांव के समीप छोटी नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश है। रविवार को किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि नहर में जलकुंभी और गंदगी की भरमार होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इसके कारण नहर के अंतिम छोर तक स्थित खेतों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे धान की बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि खेती के इस अहम समय में पानी की कमी से फसलों पर संकट मंडरा रहा है। उसिया गांव के सरफुद्दीन खान, टेबे इबरार, फिरोज खान, नौशाद खान तथा दिलदारनगर के फरीद अहमद सहित अन्य किसानों ने बताया कि यह समस्या हर वर्ष सिंचाई के मौसम में उत्पन्न होती है। विभाग द्वारा समय पर नहरों की सफाई नहीं कराए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.