शाहजहांपुर, मार्च 16 -- ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के किसानों ने शाहबाद से निकले रोजा रजवाहा से निकलने वाली नहर में पानी की नियमित आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह से समाधान की मांग की है। ग्राम पंचायत बिलंदपुर निवासी सुदेश सिंह छोटू ने गांव वालों के साथ प्रार्थना पत्र दिया है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...