नहर में पलटी पानी लदी मैजिक
गाजीपुर, मई 31 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर उसिया गांव के समीप शनिवार को मिनरल वॉटर से लदी एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चालक विशाल कुमार दिलदारनगर से मिनरल वॉटर लेकर मैजिक वाहन से भदौरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को सड़क के किनारे मोड़ दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उसिया गांव के पास नहर में पलट गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, हादसा टला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.