नहर में पक्की दीवाल बनाने वाले पिता और पुत्र को जेल
भदोही, जून 2 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। ज्ञानपुर नहर प्रखंड के सीखड़ रजवाहा पुलिया के पास पक्की दीवार बनाने पर पिता और पुत्र को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, औराई तहसील से जमानत न मिलने पर जेल रवाना किया गया। क्षेत्र के महदेपुर गांव निवासी बसंतलाल मौर्या की एक बीघा क्षेत्रफल से नहर को खोदकर ले जाया गया है। उन्होंने विभाग से मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाया। वहीं अब उन्हें अपने जमीन पर मकान बनवाना है, जिसके लिए औराई तहसील में पक्की पैमाइश को लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन नहर विभाग के कारण जमीन नहीं नप पा रही है। ऐसे में नहर पुलिया में पक्की दीवार को बनवा दिया था। मामले की जानकारी पर डीएम ने फटकार लगाई थी। उसके बाद नहर विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने किसान को समझा बुझाकर किसी तरह से दीवार का तोड़वाने का काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.