फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- कायमगंज, संवाददाता पिछले लगभग डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है । निचली गंगा नहर शाखा फर्रुखाबाद (फतेहगढ़ ) में पानी न होने के कारण यह नहर तथा इससे संबंधित सभी राजवाह व माइनर सूखे पड़े रहे । जिस समय पानी उपलब्ध नहीं हुआ। उस बीते महीने में खेतों को पलेवा करने के लिए पानी की जरूरत थी । उस समय भी पानी नदारद रहा । उस वक्त बताया गया कि संबंधित नहर के छोटे बड़े सभी बम्बों की सफाई की जानी है । इसलिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है । इस बीच जेसीबी मशीनों से सफाई तो की गई किन्तु सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूरी ही करके काम पूरा दिखा दिया गया । जबकि धरातल पर राजवाहों व माइनरों की सफाई बिल्कुल भी मानक के अनुरूप नहीं हुई । अब जब सफाई व्यवस्था की तस्वीर प्रस्तुत करते हुए पोल खुलने का अंदेशा जिम्मेदारों को हुआ तो हो बताया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.