नहर में नहाने के दौरान दो सगे भाईयों की डूबने से मौत
गाजीपुर, मई 21 -- जखनिया (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुआन गांव के तीन सगे भाई गुरैनी नहर में नहा रहे थे। गुरुवार की दोपहर में करीब 12 बजे तीन में से दो भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए। तीसरा और सबसे छोटा भाई दौड़ते हुए घर आकर भाईयों के डूबने की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए नहर पर गए और तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला। सीएचसी जखनिया ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कनुआन गांव निवासी जग्गू उर्फ जगत राम कनौजिया के तीन बेटे 14 वर्षीय किशन कन्नौजिया, 13 वर्षीय शिवराज कन्नौजिया और सबसे छोटा नौ वर्षीय अनंत कन्नौजिया हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब तीनों भाई गुरैनी नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशन कन्नौजिया, 13 वर्षीय शिवराज कन्नौजिया डूब गए। साथ में नहा रहे छोटे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.