मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जवापुर नहरपुल से पानी में नहाने के लिए कूदे युवक का शव शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब बरामद कर लिया गया। गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब वह नहर के पुल से नहाने के लिए पानी में कूद गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को एनडीआरएफ एटा की टीम ने उसे पुल से सौ मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा निवासी 22 वर्षीय अभिजीत उर्फ सिद्दू अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी में गया था। यह भी पढ़ें- घाघरा में कूदे बालक की डूबने से मौत गुरुवार को वह टेम्पो से गांव वापस लौट रहा था। जवापुर नहरपुल पर वह टेम्पो से उतर गया और पानी में नहाने के लिए ...