लखीमपुरखीरी, मई 30 -- मोहम्मदी/पसगवां। मोहम्मदी कस्बे से अपने दोस्तों के साथ मछेछा के पास निकली नहर में नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बहुत कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज था। वे उसे बाहर नहीं निकाल सके। युवक गहरे पानी में जाकर लापता हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। शनिवार को मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी शबाब उर्फ मुन्ना (27) पुत्र नसरुद्दीन अपने तीन दोस्तों फुरकान, इबरज और तसलीम के साथ के साथ मछेछा के पास निकली शारदा नहर में नहाने गया था। दोपहर 12 बजे के करीब मुन्ना अचानक गहरे पानी में पहुंचकर नहाते समय डूबने लगा। यह भी पढ़ें- नहर में नहाते समय गहराई में गया युवक, डूबने से मौत उसकी चीख सुनकर दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया जो सफल नहीं हो पाए। तब तक मुन्ना पानी की तेज धार में बह गय...