नहर में डूब रही महिला को बचाने वाले साहसी कृष्णा व सद्दाम सम्मानित
महाराजगंज, सितम्बर 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पारिवारिक कलह से परेशान होकर नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दसवीं के दो साहसी छात्रों को शनिवार को पुलिस कप्तान शक्ति मोहन अवस्थी ने सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय में दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर उनकी पीठ थपथपाई। कहा कि संकट की घड़ी में दोनों छात्रों ने जिस तत्परता व साहस का परिचय दिया, वह दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। घटना शुक्रवार को निचलौल थाना क्षेत्र के सात-पांच पुल के पास हुई। छितौना गांव की 30 वर्षीया महिला पारिवारिक कलह से परेशान होकर मायके जा रही थी। पति व सास भी उसे मनाने के लिए पीछे से आ रहे थे। पुल के पास अचानक महिला ने मोबाइल पटका व नहर में छलांग लगा दी। महिला को तेज बहाव में डूबता देख परिजन घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.