नहर में डूब रही किशोरी को युवकों ने बचाया, मची अफरा-तफरी
औरैया, मई 28 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अमावता में गुरुवार सुबह नहर में नहाने गई एक युवती अचानक गहरे पानी में चली जाने से डूबने लगी। साथ मौजूद सहेलियों के शोर मचाने पर गांव के युवकों ने नहर में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम अमावता निवासी अशोक दोहरे के छोटे भाई भूरे की शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार रात बारात इटावा जिले के ग्राम इकदिल गई थी, जबकि घर पर रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। गुरुवार सुबह अशोक दोहरे की 22 वर्षीय पुत्री जूली अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों के साथ गांव के बाहर निकली नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गई और डूबने लगी। जूली को डूबता देख साथ मौजूद लड़कियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। शोर सुनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.