श्रावस्ती, जून 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के ग्राम घोरमा परसिया के मजरा मठा निवासी एक व्यक्ति रविवार को नहर के कुंड में नहाते समय डूब गया। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम मठा के निकट सरयु नहर खंड प्रथम के सफाई का कार्य जेसीबी से कराया जा रहा है। वहीं, साइफन के निकट एक कुंड बना है, जिसमें गांव के ही जीवनलाल सोनी (22) गांव के कुछ साथियों के साथ नहाने चले गए। सभी साथी तो नहा कर चले गए, लेकिन जीवनलाल उसी में नहाते रहे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और ऊपर नहीं निकले। वहीं, पास में ही जेसीबी से नहर सफाई कर रहे चालक ने यह घटना तो उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीण व परिजन जब तक उन्हें बाह...