औरैया, मार्च 8 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी एक युवक के कमलपुर नहर में डूब जाने के बाद 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। रविवार को एसडीआरएफ टीम के साथ कन्नौज और औरैया से आए गोताखोरों ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम ग्राम ताजपुर बिधूना निवासी रितिक अवस्थी, पुत्र प्रवीन कुमार अवस्थी, कमलपुर नहर के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नहर में गिर गया। आसपास मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके और रितिक कुछ ही क्षणों में पानी में ओझल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर क्षेत्राधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.