कानपुर, मार्च 14 -- रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के लालाभगत के पास गुरुवार दोपहर में रामगंगा नहर में डूबे दिनकरपुर शिवराजपुर के रहने वाले युवक का शव 50 घंटे बाद शनिवार को शहबाजपुर के पास पुल में फसा मिला। एसडीआरफ टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला तो वहां कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी तीस वर्षीय सतीश पाल गुरुवार को अपनी ससुराल हीकेपुर के मजरा गड़रियन पुरवा मेंं आया था। ससुर रामकिशन के पारिवार के शिवपाल के घर से जवारे विसर्जन करने गए लोगां के साथ वह भी लालाभगत गांव गया था। वहां देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रामगंगा नहर में जवारे विसर्जन कर युवक नहर में नहाकर वापस चले गए। जबकि नहर में नहाते समय सतीश पानी में डूब गया था। घटना की जानकारी पर गोता खोर व पुलिस प्रशासन...