नहर में डूबे युवक का 30 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में कोहराम
बुलंदशहर, मई 20 -- नगर क्षेत्र की वलीपुरा गंगनहर में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे बीसा कॉलोनी निवासी युवक का शव करीब 30 घंटे बाद बुधवार देर शाम बरामद हो गया। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गांव मामन के पास नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामदयुवक का डूबना गौरतलब है कि स्थानीय बीसा कॉलोनी निवासी राहुल वाल्मीकि (25) पुत्र वीर सिंह मंगलवार की दोपहर भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने छोटे भाई बिट्टू और दोस्त विजेंद्र के साथ वलीपुरा गंगनहर में नहाने आया था। इसी दौरान गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आने से राहुल गहरे पानी में समा गया और बह गया। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.