पीलीभीत, जून 27 -- अमरिया। देवहा बैगुल फीडर नहर में नहाने के लिए कूदे एक युवक का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उदयपुर निवासी 40 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रूपलाल देवहा बैगुल फीडर नहर पुल पर पहुंचे और शर्ट उतारकर नहर में कूद गए। उन्हें डूबता देख अब्दुल कय्यूम नामक व्यक्ति ने भी बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन तब तक धर्मवीर गहरे पानी में समा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने करीब दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर सुबह घर से निकले थे। उनकी पत्नी रेशमा मायके गई हुई थीं और उसी दिन ससुराल लौटी थीं। देर शाम तक घर न...