उरई, मार्च 11 -- कुसमिलिया। डकोर थाना के पास हमीरपुर शाखा नहर पुल के बीच डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरे 25 वर्षीय जयहिंद विश्वकर्मा का शव 27 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। टीम को शव घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर एरी रामपुरा के पास पुल में फंसा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर के राठ थाना के अंतर्गत विगवा निवासी 25 वर्षीय जय हिंद विश्वकर्मा सोमवार रात करीब एक बजे उरई में बुआ सुनीता के घर से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। तभी रात में अंधेरा होने से पुल के बीचों बीच बना डिवाइडर नजर नहीं आया और वह उससे टकरा कर नहर में जा गिरा था। मंगलवार सुबह जब राहगीरों ने सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी तो डकोर पुलिस को सूचना दी थी। बाइक के जरिए युवक के परिजनों का पता लगाकर घटना की जानकारी दी थी। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.