औरैया, जून 6 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटौली के मजरा हाजीपुर निवासी एक युवक की गाजियाबाद में नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव घटना के तीसरे दिन बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाजीपुर निवासी 23 वर्षीय अमन पाल दिल्ली के सरिता विहार में रहकर ऑटो चलाता था। परिजनों के अनुसार वह 4 जून को अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित चितौड़ा पुल के पास नहर में नहाने गया था। नहाते समय नहर के तेज बहाव में वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।

घटना की खोजबीन घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और राहत टीमों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक लगातार सर्च अभियान चलाया गया,...