उरई, मार्च 11 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना के समीप हमीरपुर शाखा नहर पुल के बीच डिवाइडर से टकराकर नहर में डूबे 25 वर्षीय युवक जयहिंद विश्वकर्मा का शव करीब 27 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। टीम को शव घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर एरी रामपुरा के पास पुल में फंसा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिला हमीरपुर के राठ थाना के अंतर्गत विगवा निवासी 25 वर्षीय जय हिंद विश्वकर्मा सोमवार की रात करीब एक बजे उरई में बुआ सुनीता के घर से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। तभी रात होने की वजह से पुल के बीचों बीच बने डिवाइडर से टकरा गया था और नहर में जा गिरा था। मंगलवार सुबह जब राहगीरों ने सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी तो डकोर पुलिस को सूचना दी थी। मोटर साइकिल के जरिए युवक के परिजनों का पता लगाकर घटना क...