नहर में डूबे किशोर का सुराग नहीं, एसडीआरएफ लौटी
अमरोहा, जून 3 -- नौगावां सादात। राम गंगा पोषक नहर में डूबे किशोर का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। तलाश में नाकाम रही एसडीआरएफ वापस लौट गई है हालांकि परिजन स्थानीय गोताखोरों से किशोर की तलाश करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के हल्दौर निवासी ऑटो चालक इमरान की पत्नी जरीसा भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती स्थित भाई के घर आई हुई थी। साथ में 15 वर्षीय बेटा रेहान भी आया था जो रविवार को मोहल्ले के ही तीन लड़कों के साथ नहाने के लिए बीलना में रामगंगा पोषक नहर गया था। नहाते समय गहराई की तरफ जाने से वह पानी के तेज बहाव के साथ डूब गया था। सोमवार सुबह से एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी लिहाजा टीम वापस लौट गई। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि परिजन अब स्थानीय गोताखोरों से किशोर की तलाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.