बलरामपुर, जून 30 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के अमवा गांव के पास स्थित सरयू नहर में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार भोर में बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली नगर के मोहल्ला गदुरहवा निवासी 16 वर्षीय गोलू उर्फ गुलाम हुसैन शिवपुरा निवासी अपने मामा नूरे आलम के यहां आया था। सोमवार दोपहर शिवपुरा बाजार से तीन किशोर सरयू नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान गोलू उर्फ गुलाम हुसैन गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया। यह भी पढ़ें- सरयूनहर में डूबे किशोर का शव मिला, गांव में पसरा मातम उसके साथ मौजूद दोनों किशोरों ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने ...